भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) में आज गुजरात से धार्मिक यात्रा आए श्रद्धालुओं की बस और ट्रेलर की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्विट कर शोक जताया है। सीएम गहलोत ने अपने ट्विट में लिखा कि भरतपुर में गुजरात से धार्मिक यात्रा आए श्रद्धालुओं की बस और ट्रेलर की टक्कर में 11 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। पुलिस-प्रशासन मौके पर है एवं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगतजनों की आत्मा की शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर सभी घायलों को जल्द स्वस्थ करें।
राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) में आज गुजरात से धार्मिक यात्रा आए श्रद्धालुओं की बस और ट्रेलर की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई।