New Delhi: महादेव सट्टेबाजी एप को लेकर बीजेपी कांग्रेस (Election 2023) पर हमलावर है। इस बीच कांग्रेस के सीनियर नेता और जाने माने वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने एक आंकड़ा शेयर करते हुआ दावा किया कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सिंघवी ने दावा करते हुए जो आंकड़े शेयर किए हैं वो 'फलौदी सट्टा बाजार के रुझान' हैं। इसके मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 75-80 सीटें, मध्य प्रदेश में 140-150 सीटें और राजस्थान में 120-130 सीटें और तेलंगाना में 65-72 सीटें मिलने का दावा किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा हुआ है कि 'फलौदी सट्टा बाजार आज तक कभी गलत साबित नहीं हुआ।'
महादेव सट्टेबाजी एप को लेकर बीजेपी कांग्रेस (Election 2023) पर हमलावर है। इस बीच कांग्रेस के सीनियर नेता और जाने माने वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने एक आंकड़ा शेयर करते हुआ दावा किया कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी।