Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (CM Ashok Gehlot) के डेट की घोषणा शीघ्र होने वाली है। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं भाजपा-कांग्रेस एक दूसरे पर वार और पलटवार करने से नहीं चूक रहे हैं। राजस्थान जाति जनगणना कराई जाएगी। CM अशोक गहलोत की इस घोषणा के बाद भाजपा नेता बिफर गए। अशोक गहलोत पर निशाना साधने लगे। राजेंद्र राठौड़ और राज्यवर्धन राठौड़ ने अशोक गहलोत पर जमकर तंज कसा। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा, अगर जातिगत जनगणना की इतनी आवश्यकता थी तो पहले क्यों नहीं किया। जातिगत जनगणना करवाने का संवैधानिक अधिकार केंद्र सरकार का है पर सर्वेक्षण के नाम पर खोए जनाधार को यह कहना कि मैं जातिगत आधार पर योजना बनाऊंगा, योजना तो तब बनाएंगे जब सरकार बनेगी।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (CM Ashok Gehlot) के डेट की घोषणा शीघ्र होने वाली है। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं भाजपा-कांग्रेस एक दूसरे पर वार और पलटवार करने से नहीं चूक रहे हैं।