गंगानगर: करणपुर विधानसभा सीट के लिए मंगलवार (Rajasthan Election 2023) को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा 11 उम्मीदवार हैं। कांग्रेस को नए प्रत्याशी का नामांकन करना होगा। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के चलते हाल ही चुनाव स्थगित कर दिया गया था।
करणपुर विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।