Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर जिले की सात विधानसभा सीट (Rajasthan Election 2023) पर हुए मतदान के बाद सभी सीटों की मतगणना भरतपुर के महारानी श्री जया कॉलेज के मेन टीचिंग ब्लॉक में होगी। महारानी श्री जया कॉलेज में ही स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जहां सभी ईवीएम मशीनों को रखा गया है। इसके साथ ही महारानी श्री जया कॉलेज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां पर सुरक्षा ऐसी है कि, परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। स्ट्रांग रूम के बाहर तीन लेयर में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
राजस्थान के भरतपुर जिले की सात विधानसभा सीट पर हुए मतदान के बाद सभी सीटों की मतगणना भरतपुर के महारानी श्री जया कॉलेज के मेन टीचिंग ब्लॉक में होगी।