गाजीपुर: माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ चल रहे गैंगस्टर एक्ट (Mukhtar Ansari News) के मामले में गाजीपुर की MP-MLA कोर्ट ने फैसला सुनाया है। करंडा में शिक्षक की हत्या से जुड़े मामले में गुरुवार को कोर्ट ने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है। कोर्ट कल यानी शुक्रवार को सजा सुनाएगी। दोनों तरफ से बहस पूरी होने के बाद पिछली सुनवाई में एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ चल रहे गैंगस्टर एक्ट (Mukhtar Ansari News) के मामले में गाजीपुर की MP-MLA कोर्ट ने फैसला सुनाया है।