Jaipur: राजस्थान में बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने (Rajasthan Election 2023) के बाद एक दो जगह बगावत के सुर बुलंद हुए तो दिल्ली से जयपुर तक हलचल बढ़ गई। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिन के दौरे पर राजस्थान आ गए और अब इसी के साथ दूसरी लिस्ट आने वाली है। ऐसे में कही बगावत की संभावना न बने इसके लिए बीजेपी ने सारे विकल्प तैयार किये हैं। जेपी नड्डा ने राजस्थान बीजेपी को एकता की घुट्टी पिला दी है। यहां पर जिसे टिकट मिलेगा उसके साथ पूरी पार्टी को एक होकर चुनाव में जाना है, जो ऐसा नहीं करेगा उसपर कार्रवाई भी हो सकती है। सांचौर में इसका बेहतर उदाहरण पेश किया गया है।
राजस्थान में बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने (Rajasthan Election 2023) के बाद एक दो जगह बगावत के सुर बुलंद हुए तो दिल्ली से जयपुर तक हलचल बढ़ गई।