Jaipur: जयपुर जिले की 19 विधानसभा (Rajasthan Election 2023) सीटों के लिए मतदान जारी है। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी है। उधर, सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ के 200 मीटर के दायरे में लगे पार्टी के झंडों को चुनाव आयोग की टीम ने हटवाया। सिविल लाइंस में भाजपा कार्यकर्ता से कुछ लोगों का झगड़ा हो गया। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, हवामहल विधानसभा क्षेत्र में भी हंगामा हुआ। जयपुर जिले में 11 बजे तक 25.19% मतदान हुआ है।
सचिन पायलट ने भी डाला वोट
विद्याधरनगर से भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी ने हवामहल के पेंशनर ऑफिस में बने बूथ पर वोट दिया। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सी स्कीम में पोलिंग बूथ पर वोट डाला। पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने भी निर्माण नगर स्थित बूथ में मतदान किया। विद्याधर नगर से कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल ने महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल बूथ पर मतदान किया।
दीया कुमारी ने कही ये बात
जयपुर में शहर की 10 सीटों पर मतदान (Rajasthan Election 2023) जारी है। लोग सुबह 7 बजे से पहले ही वोटिंग के लिए बूथ पहुंचने लगे। सुबह जल्दी वॉक पर निकले लोग भी घर जाने से पहले मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। विद्याधरनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी ने हवामहल क्षेत्र में पेंशनर ऑफिस में बने बूथ पर वोट डाला। इस दौरान दीया कुमारी ने कहा- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत झूठ बोल रहे हैं। राजस्थान की जनता पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनाने जा रही है।
सतीश पूनिया ने भी किया मतदान
सचिन पायलट ने जयपुर में सी स्कीम स्थित महात्मा गांधी रेजीडेंसी स्कूल के पोलिंग बूथ पर वोट डाला। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने जयपुर के निर्माण नगर स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में बने बूथ पर मतदान किया। विद्याधर नगर से कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल ने महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल बूथ पर मतदान किया। सीताराम अग्रवाल ने वोटर्स के साथ लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और फिर वोट डाला। जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा ने परिवार के साथ मतदान किया। बोहरा ने मालवीय नगर विधानसभा में बूथ पर वोट डाला। सिविल लाइंस विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास ने अपनी पत्नी के साथ बूथ पर पहुंचकर वोट डाला।
बूथों के पास लगे पार्टी के झंडों के हटवाया
सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र स्थित गुर्जर की थड़ी के पास लगे पार्टी के झंडों को चुनाव आयोग की टीम ने हटवाया। यह झंडे और पोस्टर पोलिंग बूथ के 200 मीटर के दायरे में लगे थे। चुनाव आयोग के अधिकारी ने कहा- यह नियम विरुद्ध है, हमने रात में भी इसे हटाया था, लेकिन सुबह-सुबह फिर से लगा दिया गया। ऐसे में इनको वापस से हटवाया जा रहा है।
सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के हुआ झगड़ा
सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के सुशीलपुरा स्थित बूथ नंबर 157 पर भाजपा कार्यकर्ता दीपक शर्मा (Rajasthan Election 2023) के साथ कुछ लोगों ने झगड़ा किया। दीपक शर्मा का आरोपी है कि उन्हें किडनैप करने की कोशिश की गई। वहीं, डीसीपी साउथ योगेश गोयल ने बताया- झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची सोडाला थाना पुलिस ने तीन लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया हैं। किसी ने भी अपहरण और मारपीट से संबंधित कोई रिटन शिकायत नहीं दी हैं। सीसीटीवी देखा जा रहा है स्थानीय लोगों से पुलिस टीमें बात कर रही हैं। हवा महल सीट पर नाम काटने का आरोप: हवा महल विधानसभा के शिवाजी नगर पोलिंग बूथ पर बलमुकुंद आचार्य ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू सनातनियों के नाम बेवजह काट दिए गए।