Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही (Mission-2030) समय बचा हुआ है। ऐसे में पार्टियां आम जनता को रिझाने के लिए हर दांव अजमा रहीं है। इस बीच बीजेपी के 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' के जवाब में अशोक गहलोत भी कांग्रेस की 9 दिवसीय यात्रा निकालेंगे। 27 सिंतबर से निकलने वाली ये 9 दिवसीय यात्रा 18 जिलों से होकर गुजरेगी, जिसमें पार्टी के स्थानीय और सीनियर नेता शामिल होंगे। ये यात्रा 3,160 किलोमीटर का सफर तय करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मिशन 2030 के तहत निकाली जाने वाली यात्रा 38 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
खाटूश्यामजी और सालासर के करेंगे दर्शन
सीएम आज से देव दर्शन की शुरुआत भी कर रहे हैं। जयपुर और चौमूं में मिशन 2030 की सभाओं के बाद खाटूश्यामजी और सालासर दौरे पर जाएंगे और मंदिर दर्शन करेंगे। खाटूश्यामजी और सालासर में देश भर से श्रद्धालु आते हैं। विधानसभा चुनावों से ठीक पहले गहलोत की देव दर्शन यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है।
मिशन 2030 को लेकर जनता से करेंगे सीधी बात
मिशन 2030 पर गहलोत जनता से सीधी बात करेंगे। राजधानी जयपुर (Mission-2030) के बिड़ला ऑडिटोरियम से सीएम अशोक गहलोत मिशन 2030 पर जनता से सीधे संवाद की शुरुआत करने जा रहे है। इस दौरान ज्वेलर्स, प्रीसियस स्टोन विक्रेताओं, ज्योतिषियों और कारीगरों से सीधी बात करेंगे।
यात्रा के दौरान करेंगे 10 प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा
यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत 10 प्रसिद्द मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे। इसके अलावा वह 16 स्थानों पर जनता से संवाद करेंगे और 11 जगह टाऊन हॉल मीटिंग करेंगे। जबकि 5 जगह रोड शो, 10 जगह नुक्कड़ सभाएं, 4 जगह महिला सम्मेलन और 8 जगह युवाओं से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की यात्रा का आगाज आज 2 बजे जयपुर से होगा।
यात्रा के होंगे दो चरण
यात्रा शुरू करने से पहले बिड़ला सभागार में रजिस्ट्री कार्यक्रम आयोजित (Mission-2030) किया जायेगा और मुख्यमंत्री लोगों से संवाद करेंगे। इसके बाद यात्रा शुरू होगी। सीएम गहलोत यात्रा के दौरान विशेष लोगों से संवाद भी करेंगे, उनका फोकस महिलाओं और युवाओं पर रहेगा। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की यात्रा दो चरणों में पूरी होगी। यात्रा का पहला चरण 27 सितंबर से 30 सितंबर तक होगा और दूसरा चरण 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक होगा।
इन शहरों से गुजरेगी यात्रा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की यात्रा जयपुर से शुरू होकर सीकर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, सिरोही, जालौर, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और चितौड़गढ़ से होकर गुजरेगी. इस यात्रा का समापन जैसलमेर में होगा. सीएम की यात्रा में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्तासाथ चलेंगे। मुख्यमंत्री की यात्रा में मंत्री, विधायकों के अलावा नगर निकाय के जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।