Kota: रेलवे ने कोहरे की आशंका (Indian Railways Update) को देखते हुए दिसम्बर से फरवरी माह तक अजमेर- सियालदह के कुछ फेरे निरस्त करने का फैसला किया है। कोटा मंडल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रतिदिन भरतपुर होकर जाने वाली गाड़ी संख्या 12987/12988 अजमेर-सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस दिसम्बर से फरवरी 2024 में सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को अजमेर से एवं बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को सियालदह से निरस्त रहेगी। उक्त अवधि में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सप्ताह में केवल चार दिन चलेगी।
रेलवे ने कोहरे की आशंका (Indian Railways Update) को देखते हुए दिसम्बर से फरवरी माह तक अजमेर- सियालदह के कुछ फेरे निरस्त करने का फैसला किया है।