सीकर: विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार (Rajasthan Election Result 2023) को जारी मतगणना को लेकर आमजन में खासा उत्साह नजर आ रहा है। सीकर मुख्यालय पर सीकर व नीमकाथाना की जनता सड़कों पर खड़े होकर आतिशबाजी कर जश्न मना रही है। सीकर व नीमकाथाना जिले की 8 विधानसभा में पांच पर कांग्रेस और तीन पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। जिनमे में कांग्रेस की झोली में सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, नीमकाथाना व दातारामगढ़ तथा भाजपा की झोली में श्रीमाधोपुर, खण्डेला व धोद सीट आई है। मतगणना केंद्र के बाहर भी समर्थकों की बड़ी संख्या जीत की खुशी मना रहे है।
इन विधानसभा पर हुई इनकी जीत
सीकर- राजेन्द्र पारीक, कांग्रेस
लक्ष्मणगढ़-गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस
फतेहपुर- हाकम अली ,कांग्रेस
नीमकाथाना -सुरेश मोदी, कांग्रेस
दातारामगढ़- वीरेन्द्र सिंह, कांग्रेस
धोद- गोवर्धन वर्मा, भाजपा
श्रीमाधोपुर- झाबर सिंह खर्रा, भाजपा
खंडेला- सुभाष मील, भाजपा