Jaipur: राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों (Rajasthan Election 2023) पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। जयपुर, जोधपुर समेत कई शहरों में सुबह से ही लंबी कतारें दिख रही हैं। सीएम अशोक गहलोत ने कहा, 'कांग्रेस की जीत के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह तय आलाकमान मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी करेंगे। पार्टी जो भूमिका तय करेगी, वह मंजूर होगी।' वहीं, वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में वोट डालने के बाद कहा कि सभी मतदान जरूर करें। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी जयपुर के सी स्कीम में वोट डाला। अशोक गहलोत ने जीत के सवाल पर कहा कि हमारी सरकार ने जनता को जो गारंटियां दी हैं, और जो विकास किया है। उसे देखते हुए जनता हमारी सरकार को दोबारा चुनेगी।
राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। जयपुर, जोधपुर समेत कई शहरों में सुबह से ही लंबी कतारें दिख रही हैं। सीएम अशोक गहलोत ने कहा, 'कांग्रेस की जीत के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह तय आलाकमान मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी करेंगे।