Jaipur: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) के लिए प्रत्याशी लगातार अपने क्षेत्रों में प्रचार में जुटे हैं। साथ ही उनके समर्थन में बड़े नेताओं का भी दौरा लगा हुआ है। ऐसे में उदयपुर (Udaipur) शहर विधानसभा सीट की बात करें तो यहां कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ (Gaurav Vallabh) और बीजेपी (BJP) से ताराचंद जैन हैं। बीजेपी से यहां लगतार चार बार गुलाबचंद कटारिया विधायक रहे और अब असम के राज्यपाल बनने के बाद ताराचंद जैन को मौका दिया गया है। यहां बड़ी बात यह है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उदयपुर प्रत्याशी गौरव वल्लभ ने गुलाबचंद कटारिया के खिलाफ चुनाव आयोग को पत्र लिख कर शिकायत की है।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) के लिए प्रत्याशी लगातार अपने क्षेत्रों में प्रचार में जुटे हैं। साथ ही उनके समर्थन में बड़े नेताओं का भी दौरा लगा हुआ है