टोंक: राजस्थान (Rajasthan) में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए कांग्रेस ने अपना चुनावी बिगुल बजा दिया है। इसके लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 10 सिंतबर से सचिन पायलट के गढ़ यानी टोंक विधानसभा सीट से चुनावी सभा की शुरुआत करेंगी। बता दें साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। राज्य में फिलहाल अशोक गहलोत की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार है। बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस ने अपनी प्रमुख चुनाव कमेटियों की घोषणा कर दी है। जानकारी के अनुसार गोविंद राम मेघवाल को कैंपेन कमेटी प्रमुख बनाया गया है। वहीं, सीपी जोशी को घोषणापत्र कमेटी की जिम्मेदारी दी गई हैं। कांग्रेस कोर कमेटी में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी शामिल हैं।
राजस्थान (Rajasthan) में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए कांग्रेस ने अपना चुनावी बिगुल बजा दिया है। इसके लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 10 सिंतबर से सचिन पायलट के गढ़ यानी टोंक विधानसभा सीट से चुनावी सभा की शुरुआत करेंगी।