Jaipur: राजस्थान (Rajasthan) में अब चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। ऐसे में राजनीतिक दलों के सामने बड़ी चुनौती है कि सही और मजबूत प्रत्याशियों को मैदान में उतारना। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस में मंथन जोर से चल रहा है। एक तरफ जहां अब भाजपा को दूसरी और फाइनल लिस्ट जारी करनी है तो वहीं कांग्रेस को पहली लिस्ट ही जारी करना चुनौती दिख रहा है। एक तरफ जहां कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कह दिया था कि इस बार दो महीने पहले ही टिकट जारी किये जाएंगे लेकिन अब चुनाव ही एक महीने बाद होने हैं और कांग्रेस की एक भी लिस्ट नहीं आई है। भाजपा में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद दो लिस्ट जारी होगी, इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। क्योंकि, इस बार चुनाव पिछली बार से पहले हो रहा है ऐसे में टिकट भी जल्दी जारी होंगे।
राजस्थान (Rajasthan) में अब चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। ऐसे में राजनीतिक दलों के सामने बड़ी चुनौती है कि सही और मजबूत प्रत्याशियों को मैदान में उतारना।