Jaipur: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज (Rajasthan News) राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा बनाई गई 5 प्रमोशनल फिल्मों को लॉन्च करेंगे। ये प्रमोशनल फिल्में जाने-माने फिल्म प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट, मुंबई ने बनाई है। लॉन्च इवेंट जयपुर के झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में शाम 4 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह, पर्यटन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा, आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़, मुख्य सचिव उषा शर्मा, पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड सहित ट्रेवल व्यवसाय और पर्यटन संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।'
राजस्थान में पर्यटन का होगा प्रचार-प्रसार
पर्यटन निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने मीडिया को बताया कि राजस्थान पर्यटन के व्यापक प्रचार-प्रसार, प्रभावी ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए प्रमोशनल फिल्मों का निर्माण करवाया गया है। इन फिल्मों के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया सहित अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर यहां के पर्यटन का प्रभावी एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हो सकेगा।
राजस्थान सरकार का प्रयास
हाल के वर्षों में, राजस्थान सरकार ने राज्य (Rajasthan News) में पर्यटन क्षेत्र को समर्थन और मजबूत करने के लिए कई प्रयास किए हैं। राज्य सरकार की पर्यटन नीति ने राज्य के अधिक से अधिक हिस्सों में पारंपरिक और प्रायोगिक पर्यटन की पहुंच का विस्तार करते हुए नए पर्यटन मार्गों के विकास को बढ़ावा दिया है। पर्यटन विभाग ने अपनी नई पर्यटन नीति के अनुरूप पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं। ये प्रमोशनल फिल्में देश और विदेश के संभावित आगंतुकों तक पहुंचने की एक ऐसी ही पहल है।
उद्दमियों को मिल रहा पर्यटन से लाभ
राजस्थान ने पर्यटन को अपने प्रमुख क्षेत्र में शामिल किया है जिससे उद्यमियों को कई लाभ मिल रहे हैं। साथ ही इस क्षेत्र को उद्योग का दर्जा दिया गया है, जिससे वे सस्ती बिजली टैरिफ और यूडी करों के लिए पात्र बन गए हैं। इसके अलावा बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और ब्रांडिंग और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए 1500 करोड़ रुपये का पर्यटन विकास कोष स्थापित किया गया है। इन स्थानों पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई नए पर्यटन सर्किट और गंतव्य विकसित किए जा रहे हैं।
फिल्में होगी बड़ी उपलब्धि
ये फिल्में राजस्थान की जीवंत विरासत को प्रदर्शित (Rajasthan News) करने के लिए विभाग द्वारा महीनों की योजना और कार्यान्वयन का परिणाम हैं। राजस्थान पर्यटन विभाग घरेलू और विदेशी बाजारों में खुद को बढ़ावा देने के लिए 360 डिग्री दृष्टिकोण पर आगे बढ़ रहा है और ये फिल्में इसी दिशा में एक बड़ी उपलब्धि साबित होंगी।
म्यूजिकल कन्सर्ट में फरहान देंगे प्रस्तुति
पर्यटन विभाग की ओर से आज जयपुर स्थित जेईसीसी एक्जीबिशन हॉल में साढ़े 7 बजे से म्यूजिकल कन्सर्ट कार्यक्रम होगा। इसमें नामी कलाकार फरहान अख्तर अपनी प्रस्तुति देंगे।