डीग: डीग जिले की कामां विधानसभा से बीजेपी ने पैराशूट प्रत्याशी नौक्षम चौधरी को मैदान में उतारा है। विधानसभा के कई इलाकों में नौक्षम चौधरी का विरोध देखने को मिल रहा है। टिकट की घोषणा होने के बाद 2 अक्टूबर की शाम वह कामां विधानसभा पहुंची, और के कार्यकर्ताओं से मिली। कल फिर से वह कामां कस्बे में विमल कुंड स्थित गुर्जर आश्रम पर पहुंची। जहां उन्होंने एक बयान दिया देते हुए कहा की, पत्थर का पत्थर से जवाब दिया जायेगा। हमें गोली भी चलानी आती है। यह वीडियो सामने आने के बाद नौक्षम चौधरी के इस 29 सेकेंड के वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
डीग जिले की कामां विधानसभा से बीजेपी ने पैराशूट प्रत्याशी नौक्षम चौधरी को मैदान में उतारा है। विधानसभा के कई इलाकों में नौक्षम चौधरी का विरोध देखने को मिल रहा है।