Jaipur: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) को लेकर इस बार दोनों पार्टियों ने जयपुर जिले की कई सीटों पर बदलाव किए हैं। इस बार महिला प्रत्याशियों को मौका मिला है. दो सांसदों की साख दांव पर है। इतना ही नहीं बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां आमेर से मैदान में है। वहीं बीजेपी के दो पूर्व प्रदेशाध्यक्षों का टिकट कट गया है। दो कैबिनेट मंत्री इस बार मैदान से बाहर हैं। वहीं एक पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्दलीय मैदान में उतर आए हैं। मालवीयनगर, चौमूं, विद्याधरनगर, बगरू में महिला प्रत्याशी मजबूत दिख रहे हैं। वहीं, एक सीट पर पूर्व आईपीएस और आईएएस आमने सामने है। इतना है नहीं कई निर्दलीय मजबूती से ताल ठोंक रहे हैं। कई सीटों पर निर्दलीय समीकरण बिगाड़ भी रहे है।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) को लेकर इस बार दोनों पार्टियों ने जयपुर जिले की कई सीटों पर बदलाव किए हैं।