सीएम गहलोत ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन राज्यों (Rajasthan Election Result 2023) में जबरदस्त जीत हासिल की है। राजस्थान में कांग्रेस की हार हो गई है। ऐसे में सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश के राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। प्रदेश में बीजेपी ने 100 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है। इस जीत से साथ ही बीजेपी का मनोबल लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर काफी बढ़ गया है। क्योंकि इन पांच राज्यों में हुए चुनाव को लोकसभा के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था। जबकि चार राज्यों में हुआ मतगणा के बाद आज बीजेपी ने तीन राज्यों में जीत का परचम लहरा चुकी है। तो वहीं मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना कल यानी 4 दिसंबर को है। ऐसे में आइए जानते हैं कि जयपुर की 19 सीटों का क्या रहा। इन सीटों पर किसकी जीत और किसकी हार हुई।जयपुर जिले की 19 विधानसभा सीटों के परिणाम
दूदू से बेजेपी के प्रेमचन्द बैरवा विजयी
विद्याधर नगर से बीजेपी की दीया कुमारी विजयी
झोटवाड़ा से बीजेपी के राज्यवर्धन राठौड़ विजयी
सिविल लाइन से बीजेपी के गोपाल शर्मा विजयी
हवामहल से बीजेपी के बाल मुकुंदाचार्य विजयी
सांगानेर से बीजेपी के भजनलाल शर्मा विजयी
मालवीय नगर से बीजेपी के कालीचरण विजयी
चाकसू से बीजेपी के रामावतार बैरवा विजयी
बगरू से बीजेपी के कैलाश वर्मा विजयी
विराट नगर से बीजेपी के कुलदीप धनकड़ विजयी
जमवारामगढ़ से बीजेपी के महेंद्रपाल मीणा विजयी
कोठपुटली से बीजेपी के हंसराज पटेल गुर्जर विजयी
आदर्श नगर से कांग्रेस के रफीक खान विजयी
आमेर से कांग्रेस के प्रशांत शर्मा विजयी
चौमू से कांग्रेस की शिखा मील बराला विजयी
किशनपोल से कांग्रेस के अमीन कागजी विजयी
बस्सी से कांग्रेस के लक्ष्मण मीना विजयी
शाहपुरा से कांग्रेस के मनीष यादव विजयी
फुलेरा से कांग्रेस के विद्याधर चौधरी विजयी