अलवर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की पत्नी जशोदाबेन बुधवार सुबह अलवर पहुंची। वे सुबह करीब 7 बजे अलवर पहुंची। इससे पहले पुलिस अधिकारी और रेलवे पुलिस फोर्स के अधिकारी वहां मौजूद रहे और कड़ी सुरक्षा के बीच जसोदा बेन को स्टेशन से बाहर तक लेकर आए। इसके बाद वे सीधे कार से अपनाघर शालीमार के लिए रवाना हुई। जशोदाबेन अपनाघर शालीमार स्थित एक परिचित के घर पहुंची। यहां कुछ देर रुकने के बाद वे कार से ही लोक देवता बाबा भर्तृहरि धाम, पाण्डूपोल व धोलागढ़ मंदिर दर्शन के लिए रवाना हो गई। उनके साथ नानक राठौड़ राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारतीय तेलिक साहू राठौर महासभा नई दिल्ली व अन्य लोग मौजूद थे। शाम 6.07 बजे आश्रम एक्सप्रेस से अहमदाबाद रवाना होंगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की पत्नी जशोदाबेन बुधवार सुबह अलवर पहुंची। वे सुबह करीब 7 बजे अलवर पहुंची। इससे पहले पुलिस अधिकारी और रेलवे पुलिस फोर्स के अधिकारी वहां मौजूद रहे और कड़ी सुरक्षा के बीच जसोदा बेन को स्टेशन से बाहर तक लेकर आए।