Jaipur: राजस्थान (Rajasthan) में मतदान कर चेन्नई लौटने वाले लोगों के लिए भगत की कोठी और एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। दक्षिण रेलवे ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन संख्या 06100 स्पेशल ट्रेन 26 नवम्बर को 19.30 बजे भगत की कोठी से रवाना होगी और तीसरे दिन 15.10 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन समदड़ी, मोकलसर, जालोर, मारवाड़ बागरा, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धानेरा से पाटन व अहमदाबाद और विजयवाड़ा से होकर चेन्नई पहुंचेगी।
राजस्थान (Rajasthan) में मतदान कर चेन्नई लौटने वाले लोगों के लिए भगत की कोठी और एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। दक्षिण रेलवे ने यह जानकारी दी।