Jaipur: राजस्थान (Rajasthan) में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से टिकट बंटवारे को लेकर लगातार पार्टी के भीतर से असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच बीजेपी विधायक राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि ऐसा कोई असंतोष नहीं है। जब पार्टी के भीतर उत्कृष्ट और सर्वश्रेष्ठ की बात आती है, तो उत्कृष्ट को विशेष महत्व मिलता है। छोटी-छोटी बातें मन आ जाती है, लेकिन जो बातें कल थी वो आज नहीं है और जो आज है वो कल नहीं रहेगी। बीजेपी एक कैडर-आधारित पार्टी है। पार्टी एक है, यहां अंदरूनी कलह पर कोई गुट नहीं है, जैसा कि कांग्रेस में हैं।
राजस्थान (Rajasthan) में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से टिकट बंटवारे को लेकर लगातार पार्टी के भीतर से असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं।