Jaipur: राजस्थान में चुनाव (Rajasthan Elections 2023) के बाद अब कांग्रेस ने बागियों पर बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव में प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के आरोपों के चलते 11 पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक्शन लिया। कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के मुताबिक भादरा (हनुमानगढ़) में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने पर भादरा ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राजेश्वरी गोस्वामी और शेरसिंह गोस्वामी को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया।
राजस्थान में चुनाव के बाद अब कांग्रेस ने बागियों पर बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव में प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के आरोपों के चलते 11 पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक्शन लिया।