Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना (Rajasthan Election 2023 Result) आज जारी है। पोस्टल पोस्टल बैलेट के बाद ईवीएम की काउंटिंग चल रही है। राजस्थान विधानसभा चुनाव में 200 सीटें हैं। पर 199 सीटों के लिए मतगणना चल रही है। शुरूआती रुझानों में भाजपा 114, कांग्रेस 68 और अन्य 12 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा - कांग्रेस खुशी मनाने को तैयार हैं।
अजमेर दक्षिण विधानसभा का रिजल्ट सबसे पहले आएगा
शिव विधानसभा सीट में सर्वाधिक 34 राउंड में वोटों की गिनती होगी। जबकि सबसे कम अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट 14 राउंड की गिनती होगी। 9 विधानसभा सीटों पर 25 से अधिक राउंड की गिनती होगी। ऐसे में यहां नतीजे देरी से आएंगे।
चुनाव 2018 का रिजल्ट : कांग्रेस को 99 और भाजपा को 73 सीटें मिलीं
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस को 99 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि भाजपा को 73 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा बसपा को 6, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) को 2, भारतीय ट्रायबल पार्टी को 2, राष्ट्रीय लोक दल को एक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को 3 और निर्दलीयों को 13 सीटों पर जीत मिली थी।
मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
मतगणना स्थल और उसके आस-पास के (Rajasthan Election 2023 Result) क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामा किए गए हैं। मतगणना प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा इंतजामों के अंतर्गत केन्द्रीय पुलिस बल और अन्य की तैनाती रहेगी। मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि मतगणना स्थल पर किसी तरह का कोई व्यवधान नहीं आए।
शेखावत ने गोविन्द देवजी के दर्शन किए, कहा - प्रचंड बहुमत मिलेगा
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गोविन्द देवजी जी मंदिर में मंगला झांकी के दर्शन किए। गोविन्द देवजी जी से गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा की जीत के लिए प्रार्थना किया। शेखावत ने दावा किया कि इस बार राज्य में भाजपा को स्पष्ट और प्रचंड बहुमत मिलेगा। सरकार भाजपा की ही बनेगी।
करीब 125 सीटों पर जीतेगी BJP - सतीश पूनिया
भाजपा नेता सतीश पूनिया ने कहा, अच्छी उम्मीद है कि भाजपा पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मैं पूरी तरीके से आश्वस्त हूं कि करीब 125 से अधिक सीटों से भाजपा सरकार बनाएगी।
आज हो रहा है कुशासन का अंत - सी.पी. जोशी
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा, पूर्ण बहुमत, स्पष्ट बहुमत, प्रचंड बहुमत-यह जनता ने आशीर्वाद भाजपा को दिया है। आज कुशासन का अंत हो रहा है, असत्य हार रहा है और सुशासन आएगा, न्याय की जीत होगी और यही जनता ने जनादेश दिया है।
बीडी कल्ला, सिद्धी कुमारी आगे
VVIP सीट सरदारपुरा से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 742 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के लिए यह राहत वाली खबर है। बीकानेर के दिगग्ज बीडी कल्ला, सिद्धी कुमारी आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा 100 और कांग्रेस 70 सीटों पर आगे चल रही है।
इन सीटों पर कांग्रेस आगे - चुनाव आयोग
चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस किशन पोल, चोमू और डीग-कुम्हेर सीटों पर आगे चल रही है, भाजपा चाकसू सीट पर आगे है। कांग्रेस उम्मीदवार अमीन कागजी किशन पोल निर्वाचन क्षेत्र से शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं।
गोविंद सिंह डोटासरा पीछे, बाबा बालकनाथ आगे
राजस्थान में भाजपा 104 कांग्रेस 80 सीट पर आगे चल रही है। बानसूर से शकुंतला रावत, लक्ष्मणगढ़ से गोविंद सिंह डोटासरा पीछे चल रहे हैं। वहीं धौलपुर से कांग्रेस की शोभारानी आगे तो तिजारा में भाजपा के बाबा बालकनाथ आगे हैं। देवली-उनियारा से विजय बैंसला आगे चल रहे हैं।
दीया कुमारी ने गोविंद देवजी की पूजा - अर्चना की, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 9000 वोटों से पिछड़े
राजस्थान में मतगणना चल रही है। सभी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। भाजपा नेता दीया कुमारी ने गोविंद देवजी मंदिर में पूजा की और भगवान से अपनी जीत की कामना की। राजसमंद सांसद दीया कुमारी जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य हैं। इस बार भाजपा ने सांसद दीया कुमारी को जयपुर शहर की विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा है। दूसरी दौर की मतगणना में कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 9000 वोटों से पिछड़े हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी कांग्रेस के अभिषेक चौधरी आगे चल रहे हैं।
भाजपा-34, कांग्रेस-28, बीएसपी-2, आरएलडी-1 सीट पर आगे
राजस्थान चुनाव 2023 में भाजपा-34, कांग्रेस-28, बीएसपी-2, आरएलडी-1 सीट से आगे चल रही है। राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई थी।