Jaipur: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें कुल 33 नाम है। इस लिस्ट में कुल 9 महिलाओं को जगह मिली है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नाम हैं तो वहीं पिछली बार सांगानेर से चुनाव लड़ चुके पुष्पेंद्र भारद्वाज और मालवीयनगर से तीसरी बार डॉ अर्चना शर्मा को फिर मौक़ा मिल गया है। कांग्रेस ने सवाईमाधोपुर से दानिश अबरार को फिर मौक़ा दिया है। इस लिस्ट में विधायकों की संख्या अधिक है। सचिन पायलट के समर्थक विधायकों को जगह मिली है। यह लिस्ट भले ही पहली हो लेकिन इससे एक बड़ा संदेश दिया गया है। इससे गुटबाजी को नकारने का प्रयास किया गया है। इस लिस्ट में चर्चित चेहरे कई हैं।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें कुल 33 नाम है।