Kota: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot) का मंगलवार का कोटा दौरा रद्द हो गया और वह चंबल रिवर फ्रंट के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे हालांकि बुधवार के उनके कार्यक्रम यथावत रहेंगे। गहलोत ने स्वयं सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए कहा कि हमारे वरिष्ठ साथी स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा रिवर फ्रंट के रूप में हाड़ौती को एक ऐतिहासिक सौगात दी है। हाड़ौती क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में पिछड़ा रहा है परन्तु यह रिवर फ्रंट यहां पर्यटन बढ़ाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा एवं कोटा के विकास की नई इबारत लिखेगा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot) का मंगलवार का कोटा दौरा रद्द हो गया और वह चंबल रिवर फ्रंट के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे हालांकि बुधवार के उनके कार्यक्रम यथावत रहेंगे।