Jodhpur: जोधपुर शहर से एक बड़ी खबर (Rajasthan News) का खुलासा हुआ। राजस्थान में 25 नवम्बर को वोटिंग प्रक्रिया खत्म होने के बाद इस घटना का पता चला। हुआ यह कि शहर विधानसभा सीट की रिजर्व EVM कंट्रोल यूनिट गायब हो गई। जब इसका पता सम्बधित अफसरों को चला तो उनके होश उड़ गए। रिजर्व EVM कंट्रोल यूनिट में यह गनीमत रही कि इसमें वोट कास्ट नहीं हुए थे यानि कि यूनिट अनपोल्ड थीं। अगर रिजर्व EVM कंट्रोल यूनिट अनपोल्ड न होती तो हंगामा हो जाता और दोबारा पोलिंग करवानी पड़ती। इस घटना की जानकारी को चुनाव आयोग ने बेहद गंभीरता से लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता तत्काल एक्शन में आए।
जोधपुर शहर से एक बड़ी खबर का खुलासा हुआ। राजस्थान में 25 नवम्बर को वोटिंग प्रक्रिया खत्म होने के बाद इस घटना का पता चला।