Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए नेताओं का तूफानी दौरा जारी है। जोधपुर में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि जहां कांग्रेस है वहां भ्रष्टाचार है, जहां कांग्रेस है वहां अत्याचार है, जहां कांग्रेस है वहां लूट, घपला, घोटाला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शान में कसीदे गढ़े। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भारत ब्रिटेन को पछाड़ कर पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए नेताओं का तूफानी दौरा जारी है। जोधपुर में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे।