Jaipur: राजस्थान में किस पार्टी की सरकार बनेगी ये बहुत जल्द साफ (Rajasthan Election 2023) हो जाएगा। दरअसल राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में 3 दिसंबर को मतगणना होगी और दोपहर होते-होते ये साफ हो जाएगा कि राजस्थान में किसका राज होगा। वहीं दूसरी तरफ गुरुवार शाम को जारी हुए एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरते हुए बताया गया है। इस बीच भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बन रही है। हर तरह से उनकी (कांग्रेस) गारंटी खोखली है। प्रधानमंत्री मोदी का 10 साल का कार्यकाल ऐसा है, जिससे लोगों के मन में विश्वास बन गया है।
राजस्थान में किस पार्टी की सरकार बनेगी ये बहुत जल्द साफ हो जाएगा। दरअसल राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में 3 दिसंबर को मतगणना होगी और दोपहर होते-होते ये साफ हो जाएगा कि राजस्थान में किसका राज होगा।