ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजपी आगे
बता दें देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को आगे बताया गया और राजस्थान में कांटे का मुकाबला बताया जबकि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया।राजस्थान में क्या हैं अनुमान?
- राजस्थान में, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया (Exit Polls) ने कांटे के मुकाबले की बात कहते हुए कांग्रेस को 86-106 सीटें, बीजेपी को 80-100 सीटें और अन्य को 9-18 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।
- दैनिक भास्कर ने बीजेपी को 98-105 सीटें और कांग्रेस को 85-95 सीटें दी हैं, वहीं जन की बात के सर्वेक्षणकर्ताओं ने बीजेपी को 100-122 और कांग्रेस को 62-85 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।
- टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट ने बीजेपी को 100-110 और कांग्रेस को 90-100 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। टाइम्स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल में राजस्थान में बीजेपी को 108-128 सीटें और कांग्रेस को 56-72 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
- टुडेज चाणक्य ने कांग्रेस को साधारण बहुमत देते हुए कहा कि उसे बीजेपी के 89 के मुकाबले 101 सीटें मिलेंगी।
- इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने 200 सदस्यीय सदन में कांग्रेस को 94 से 104 और बीजेपी को 80-90 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, वहीं रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज ने बीजेपी को 115-130 सीटें और कांग्रेस को 65-75 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।
- पी-मार्क के एग्जिट पोल में बीजेपी को 105-125 सीटें और कांग्रेस को 69-91 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
- जिस्ट-टीआईएफ-एनएआई ने भविष्यवाणी की कि राजस्थान में सरकार बदलने की परंपरा जारी रहेगी, जिसमें बीजेपी को 110 सीटें और कांग्रेस को 70 सीटें मिलने का अनुमान है।