Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Elections 2023) की वोटिंग खत्म हो गई है। अब कई रोचक जानकारियां सामने आ रहीं हैं। आपको ताज्जुब होगा कि एक 'पाकिस्तानी' कपल ने जयपुर में वोटिंग की। मामला कुछ इस प्रकार है। जयपुर के एक पाकिस्तानी-हिंदू दंपति ने शनिवार को पहली बार भारत में मतदान किया। इस दंपति का नाम अशोक माहेश्वरी और निर्मला माहेश्वरी है। इनके तीन बच्चे हैं। यह सभी पाकिस्तान के हैदराबाद में रहते थे। पर कथित धार्मिक उत्पीड़न के बाद हैदराबाद को टाटा कर विजिटर वीजा पर अपने तीन बच्चों के साथ वर्ष 2014 में भारत आ गए।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Elections 2023) की वोटिंग खत्म हो गई है। अब कई रोचक जानकारियां सामने आ रहीं हैं।