Jaipur: राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) प्रवीण गुप्ता (Rajasthan News) की आज अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें सवाई मानसिंह हॉस्पिटल की इमरजेंसी में लाया गया है। सूत्रों के मुताबिक गुप्ता को सुबह सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद उन्होंने हॉस्पिटल लाया गया। गुप्ता का मेडिसिन और हार्ट से जुड़े विशेषज्ञों ने इलाज शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि खाना फंसने से सांस लेने में तकलीफ हुई।
राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) प्रवीण गुप्ता (Rajasthan News) की आज अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें सवाई मानसिंह हॉस्पिटल की इमरजेंसी में लाया गया है।