Jaipur: सात दिन पहले भाजपा जॉइन (Ravindra Singh Bhati) करने वाले जेएनवीयू यूनिवर्सिटी के छात्रनेता रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के संकते दिए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने इसकी पूरी तैयारी कर ली है और वे जल्द ही इसकी घोषणा भी करेंगे। इससे पूर्व शनिवार को उन्होंने एक ट्वीट कर जनता का समर्थन भी मांगा।
लगाए जा रहे थे ये कयास
जानकारी के अनुसार रविंद्र सिंह भाटी जोधपुर की जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके बाद से वे लगातार बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा में सक्रिय थे। पिछले कुछ महीनों से ये कयास लगाया जा रहा था कि वे शिव से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।
बीजेपी ने शिव विधानसभा सीट से स्वरूप सिंह खारा को दिया टिकट
सात दिन पहले ही जयपुर में राजस्थान प्रभारी (Ravindra Singh Bhati) अरूण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में बीजेपी भी जॉइन की थी। इसके बाद से ये तय माना जा रहा था कि शिव विधानसभा से उनका टिकट तय है। लेकिन, शुक्रवार सुबह बीजेपी ने इस सीट से स्वरूप सिंह खारा को शिव से टिकट देकर उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
शनिवार को ट्वीट भी किया, बोले- 6 को नामांकन भरूंगा
निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर जब रविंद्र सिंह भाटी से बातचीत कर बातया कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और 6 को शिव विधानसभा से नामांकन भरने जा रहे हैं। इससे पूर्व शनिवार को उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए लिखा- जन सेवा को परम कर्तव्य मान कर अपने जीवन की शुरुआत की हैं और उसके लिए पूर्ण सक्षमता से संघर्ष किया है। अब आगे की राह स्वयं जनता तय करे, मेरे अपने तय करे, मेरे शुभचिंतक तय करे। जो आपका निर्णय है वही मेरा निर्णय है। सुख-दुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ। ततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि।
रवींद्र सिंह भाटी के समर्थक नाराज
इधर, शिव से स्वरूप सिंह खारा का नाम (Ravindra Singh Bhati) आने के बाद से रविंद्र सिंह के समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया था। भाटी ने हाल ही में भाजपा जॉइन की थी। इसे लेकर भाटी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी की है। उन्होंने इसमें समर्थकों से अपील की है कि आगे की रूपरेखा वही तय करेंगे।