Jaipur: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान में भी सीएम (BhajanLal Sharma) के नाम का ऐलान हो गया। बीजेपी ने यहां सबको चौंकाते हुए भजन लाल शर्मा को को मुख्यमंत्री बनाया है। वो सांगानेर से विधायक हैं। ब्राह्मण समाज से आते हैं। राजस्थान बीजेपी के महामंत्री हैं भजन लाल शर्मा, भरतपुर के रहने वाले हैं। भरतपुर के रहने वाले भजनलाल शर्मा पार्टी संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं। वो प्रदेश महामंत्री के तौर पर काम कर रहे थे। बीजेपी ने उन्हें पहली बार जयपुर की सांगानेर सीट से उतारा। पहली बार में ही वो सीएम भी बन गए हैं। मौजूदा विधायक का टिकट काटकर भजनलाल को उतारा गया था। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और इस पर सर्वसम्मति से चुन लिया गया। भजन लाल शर्मा के समर्थकों में खुशी की लहर है।
- वह चार बार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव भी रहे
- 2023 के राजस्थान विधान सभा चुनाव के बाद , उन्हें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना गया।
- उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों के अंतर से हराकर अपना स्थान सुरक्षित किया