Udaipur: झीलों की नगरी उदयपुर में पर्यटकों को रिझाने के लिए कोई ना कोई इवेंट या नए एडवेंचर की शुरुआत की जाती रहती है। इसका असर भी है कि दुनिया की दूसरी सबसे पसंद की जाने वाला शहर घोषित हुआ है। इसके साथ ही कई अवार्ड भी नाम है जिसमें महिला सोलो ट्रेवल, सुरक्षित शहर जैसे खिताब जीते हैं। अब इसी टूरिस्ट को नए पंख लगने वाले हैं, क्योंकि अब यहां एक लग्जरी वैन की शुरुआत होने जा रही है। इसमें सवार होकर दिन हो या रात जंगल, पहाड़ी एरिया सहित कहीं भी टूर कर पाएंगे। इस वैन में बैडरूम, किचन सहित घर जैसी अन्य लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी। इसकी जल्द शुरुआत होने जा रही है।
अगर किसी की इच्छा हुई कि जंगल (Udaipur) में केम्पिंग करनी है तो गाड़ी ली और चल पड़े। यह कारवां टूरिज्म कहलाता है। यह विदेशों में काफी पसंद किया जाता है। लेकिन देश में भी कुछ बड़े शहरों इसकी शुरुआत की जा चुकी है। कारवां की राजस्थान में यह पहली शुरुआत है। कारवां पर्यटन में एक लग्जरी गाड़ी होती है, जिसमें पर्यटकों की सुविधा के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं होती हैं। इस गाड़ी में सोफा-कम- बेड, टीवी, फ्रिज, छोटा किचन, माइक्रोवेव इंडक्शन, हीटर, अलमारी, जेनेरेटर, डाइनिंग टेबल, गीजर युक्त बाथरूम, इंटरनेट कनेक्टिविटी, चार्जिंग सिस्टम, जीपीएस सहित कई घर जैसी सुविधाएं रहती हैं।
झीलों की नगरी उदयपुर में पर्यटकों को रिझाने के लिए कोई ना कोई इवेंट या नए एडवेंचर की शुरुआत की जाती रहती है। इसका असर भी है कि दुनिया की दूसरी सबसे पसंद की जाने वाला शहर घोषित हुआ है।