ऐसे होगा आवंटन
प्रदेश में 200 विधानसभा सीटें हैं। अभी 199 सीटों पर चुनाव हुआ है। एक पर स्थगित होने के कारण बाद में होगा। 200 विधायकों में से 160 को नए फ्लैट दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री सहित 30 मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष के लिए सिविल लाइंस व गांधी नगर में बंगले बने हुए हैं। शेष 9 विधायकों के लिए बजाज नगर व अन्य स्थानों पर मकान आवंटन होगा50 हजार आवास भत्ता होगा बंद
अब तक सभी विधायकों के लिए फ्लैट नहीं होने की स्थिति में 50 हजार प्रतिमाह आवास भत्ता दिया जा रहा था। लेकिन फ्लैट का आवंटन होने से यह भत्ता नहीं मिलेगा। अब तक कई विधायक भत्ता लेकर जयपुर में स्थिति अपने फ्लेट व किराए पर रह रहे थे।पहले नहीं थी एक जगह रहने की व्यवस्था
इससे पहले विधायकों के रहने के लिए एक जगह (Rajasthan News) आवास उपलब्ध नहीं थे। मुख्यमंत्री और मंत्री सिविल लाइस में रहते आए हैं, लेकिन विधायकों को गांधी नगर, जालूपुरा, विधायकपुरी, लालकोठी में आवास आवंटित होते थे। यह पहली बार होगा लगभग सभी विधायक एक जगह रहेंगे।विधायक को मिलती है यह सुविधाएं
वेतन - 40 हजार रुपए प्रतिमाह
निर्वाचन क्षेत्र भत्ता - 70 हजार रुपए प्रतिमाह
टेलीफोन भत्ता - 2500 रुपए प्रतिमाह
दैनिक भत्ता - 2 हजार रुपए प्रतिदिन (विधानसभा सत्र चलने और समिति की बैठक होने पर)
यात्रा भत्ता - 3 लाख रुपए तक का किराया पुनर्भरण, एक वित्तीय वर्ष में
चिकित्सा - आरजीएचएस के तहत चिकित्सा सुविधा
विधायक कोष - 5 करोड़ रुपए सालाना, क्षेत्र में अपनी अनुशंसा पर काम करा सकते हैं