Jaipur: राजस्थान का सीएम कौन होगा...? यह गुत्थी अभी तक (Rajasthan New CM Update) नहीं सुलझ पाई है। मगर विधायकों ने मंत्री बनने के लिए दौड़ शुरू कर दी है। कोई संघ से संपर्क साध रहा है तो कोई वरिष्ठ नेताओं को फोन करके 'दावेदारी मजबूत' कर रहा है। आलाकमान के नजदीकी नेताओं को भी दिल्ली फोन लगाया जा रहा है, ताकि मंत्री का पद मिल जाए। पार्टी सूत्रों के अनुसार सीएम के साथ कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। इसलिए सीएम के नाम के साथ नए मंत्रियों की भी सूची तैयार की जा रही है। विधायकों को इसकी भनक लगते ही उन्होंने लॉबिंग शुरू कर दी है। इस बार वरिष्ठ विधायकों के साथ नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इसमें जातिगत संतुलन रखा जाएगा, ताकि लोकसभा चुनाव में पार्टी को फायदा मिल सके।
राजस्थान का सीएम कौन होगा...? यह गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। मगर विधायकों ने मंत्री बनने के लिए दौड़ शुरू कर दी है।