Jaipur: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गैंगस्टर रोहित गोदारा (Sukhdev Singh Gogamedi Murder) ने मंगलवार को जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। हिंदी में एक फेसबुक पोस्ट में उसने कहा, 'सभी भाइयों को राम राम, मैं रोहित गोदारा कपूरीसर, गोल्डी बराड़. भाइयों, आज सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई। हम इसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं. यह हत्या हमने कराई है।' पोस्ट में गोदारा ने आगे लिखा, 'भाइयों, मैं आपको बताना चाहता हूं कि जो हमारे दुश्मनों मी मदद करते हैं और उन्हें मजबूती देते हैं, उन्हें अपने घर के दरवाजे पर अपनी अर्थी तैयार रखनी चाहिए और वे यह समझ लें कि जल्द ही उनसे मुलाकात भी होगी।'
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गैंगस्टर रोहित गोदारा ने मंगलवार को जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली है।