Udaipur: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election Result) के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें कई जगह बड़े उलटफेर देखने को मिले। इस चुनाव में उदयपुर जिले की आठ विधानसभा सीटों में सबसे ज्यादा चर्चा में उदयपुर शहर विधानसभा सीट रही, क्योंकि इस सीट पर कांग्रेस के बड़े चेहरे और राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ मैदान में थे, लेकिन वो चुनाव हार गए। उदयपुर शहर विधानसभा सीट से 32 हजार से ज्यादा वोट से हार के बाद उन्होंने अपनी हार स्वीकारते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने यहां तक कहा कि पार्टी विरोधी काम करने वालों के अच्छे दिन खत्म हो गए हैं।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें कई जगह बड़े उलटफेर देखने को मिले।