उदयपुर: एक माह इंतजार के बाद उदयपुर को वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की सौगात मिलने वाली है। राजधानी जयपुर से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 24 सितंबर को उदयपुर वंदे भारत ट्रेन चल जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन उदयपुर से जयपुर जाएगी। अब इसके लिए रेलवे के अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए भारतीय रेलवे ने भी अपने X अकाउंट पर मैसेज भेजा है जिसमें लिखा गया है कि राजस्थान को जल्द वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है। इस ट्विट में वंदे भारत ट्रेन का रूट भी बताया गया है।
एक माह इंतजार के बाद उदयपुर को वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की सौगात मिलने वाली है। राजधानी जयपुर से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 24 सितंबर को उदयपुर वंदे भारत ट्रेन चल जाएगी।