चित्तौड़: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) 17 नवंबर को चुनावी दौरे के लिए चित्तौड़गढ़ आएंगी। प्रियंका पहली बार चित्तौड़गढ़ स्टार प्रचारक के रूप में आएंगी। इससे पहले यहां प्रियंका की दादी इंदिरा गांधी, मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार के लिए आ चुके हैं। प्रियंका कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी होंगे। प्रियंका की रैली के बहाने कांग्रेस चित्तौड़गढ़ में बढ़त बनाने की कोशिश करेंगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी होंगे साथ
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि 17 नवंबर को डूंगरपुर, सागवाड़ा सभा करने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा चित्तौड़गढ़ आएंगी। यहां कांग्रेस के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रियंका गांधी आमजन को संबोधित करेंगी। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी साथ होंगे। इंदिरा गांधी स्टेडियम में यह आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी पहली बार चित्तौड़गढ़ आएंगी। चित्तौड़गढ़ में भी त्योहारी सीजन के बाद अब चुनाव प्रसार को रफ्तार देने की तैयारी शुरू हो चुकी है। रैली में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ-साथ राजस्थान कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने बताया कि इस रैली में जिले के पांचों सीटों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचने वाले हैं। उसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) 17 नवंबर को चुनावी दौरे के लिए चित्तौड़गढ़ आएंगी। प्रियंका पहली बार चित्तौड़गढ़ स्टार प्रचारक के रूप में आएंगी। इससे पहले यहां प्रियंका की दादी इंदिरा गांधी, मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार के लिए आ चुके हैं।