Jaipur: प्रवर्तन निदेशालय (RPSC Paper Leak) ने शनिवार को कहा कि उसने राजस्थान में कथित भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में छापेमारी के बाद 'आपत्तिजनक' दस्तावेजों के साथ 12 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि वरिष्ठ शिक्षक द्वितीय श्रेणी प्रतियोगी परीक्षा 2022 के प्रश्नपत्र कथित रूप से लीक होने के मामले में कांग्रेस नेता दिनेश खोडनिया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की नेता स्पर्धा चौधरी, अशोक कुमार जैन, सुरेश ढाका और अन्य के सात आवासीय परिसरों पर शुक्रवार को तलाशी ली गई।
प्रवर्तन निदेशालय (RPSC Paper Leak) ने शनिवार को कहा कि उसने राजस्थान में कथित भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में छापेमारी के बाद 'आपत्तिजनक' दस्तावेजों के साथ 12 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।