Jaipur: आचार संहिता लागू होने के साथ ही बेरोजगारों (Rajasthan News) की नौकरी की आस भी टूट गई। चयन बोर्ड की ओर से जारी की जा रही भर्तियां जहां अटक गई हैं, वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से जारी की जाने वाली नियुक्तियां रुक गई हैं। सोमवार को सैकड़ों की संख्या में बेरोजगारों ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान नारे लगाए, प्रदर्शन किया। भीड़ देखकर पुलिस बुलानी पड़ी। बेरोजगारों ने नई भर्तियां जारी करने और प्रक्रियाधीन भर्तियों में नियुक्ति की मांग की।
Jaipur: आचार संहिता लागू होने के साथ ही बेरोजगारों (Rajasthan News) की नौकरी की आस भी टूट गई। चयन बोर्ड की ओर से जारी की जा रही भर्तियां जहां अटक गई हैं।