राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने 'मिशन 2030' के तहत आज झुंझुनू के बिसाऊ पहुंचे, जहां उन्होंने 150 करोड़ लागत की 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पीएम मोदी से मांग करते हुए कहा कि, राज्य की तर्ज पर देश में सामाजिक सुरक्षा का कानून बनाया जाए। सीएम ने आगे कहा कि, यदि राजस्थान में सरकार 500 रुपए में गैस सिलेंडर दे सकती है, तो केंद्र सरकार क्यों नहीं दे सकती? गहलोत ने कहा कि, पीएम मोदी को घोषणा करनी चाहिए कि, राजस्थान में अगर भाजपा की सरकार आएगी, तो हमारी योजनाओं को बंद नहीं करेंगे।
सीएम अशोक गहलोत ने पीएम मोदी से मांग करते हुए कहा कि, राज्य की तर्ज पर देश में सामाजिक सुरक्षा का कानून बनाया जाए।