राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पाली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, गाय आवारा पशुओं के रूप में सड़कों पर घूमती रहती हैं। कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं, जिससे गायों और लोगों की जान चली जाती है। सीएम ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, हमारी सरकार ने गायों के लिए बाड़े बना दिए हैं, जिनमें गायें रहती हैं।
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने फैसला किया है कि, वह गाय और भैंस का गोबर 2 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदेगी।