Jaipur: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (Rajasthan Elections 2023) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवार उतारे हैं तथा प्रदेश इकाई के परामर्श से और नामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में पहली बार चुनाव लड़ रही है और कोशिश होगी कि उम्मीदवार इसमें बेहतर प्रदर्शन करें। पार्टी ने जयपुर की हवामहल सीट से जमील खान, सीकर की फतेहपुर से जावेद अली खान और भरतपुर की कामां सीट से इमरान नवाब को उम्मीदवार बनाया है। राज्य में 25 नवंबर को मतदान होगा।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (Rajasthan Elections 2023) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवार उतारे हैं तथा प्रदेश इकाई के परामर्श से और नामों की घोषणा की जाएगी।