Udaipur: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election) होने हैं। चुनाव से पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत चातुर्मास कर रहे संतों की शरण में पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया। यहीं नहीं धार्मिक स्थलों से जुड़ी घोषणाएं भी की। इस दौरान सीएम अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे का नाम लेकर सियासी संदेश भी दे दिया। सीएम अशोक गहलोत ने जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए प्रसिद्ध सांवलिया जी के दर्शन भी किए। इस दौरान सीएम गहलोत ने अनाबगढ़ बावजी में सभा की। इसके साथ ही उन्होंने कई कार्यों का शिलान्यास भी किया।
राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election) होने हैं। चुनाव से पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत चातुर्मास कर रहे संतों की शरण में पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया।