Jaipur: वेस्टर्न डिस्टरबेंस से छाए बादल और बारिश (Rajasthan News) के बाद दिल्ली में अब मौसम बदल गया। घना कोहरा छाने के कारण सोमवार को दिल्ली में एयर ट्रेफिक प्रभावित हो गया। इसका असर जयपुर एयरपोर्ट पर देखने को मिला। यहां चेन्नई, गोरखपुर, सिडनी समेत कई शहरों से आ रही फ्लाइट्स को उतारा गया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक शाम 6 से 7:30 बजे तक 8 फ्लाइट्स को दिल्ली से जयपुर डायवर्ट किया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में विजिबिलिटी कम होने के कारण वहां फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित हो रहा है। इस कारण जयपुर समेत दूसरे शहरों में फ्लाइट्स को डायवर्ट किया जा रहा है।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस से छाए बादल और बारिश (Rajasthan News) के बाद दिल्ली में अब मौसम बदल गया। घना कोहरा छाने के कारण सोमवार को दिल्ली में एयर ट्रेफिक प्रभावित हो गया।