Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) में अब सिर्फ 11 दिन रह गए हैं। ऐसे में दिवाली के बाद सभी प्रत्याशी अपने विधानसभा क्षेत्र में पूरी जान झोंक रहे हैं। साथ ही शीर्ष नेतृत्व या कहें स्टार प्रचारकों के भी लगातार दौरे हो रहे हैं। ऐसे में बीजेपी की चुनावी सभाओं का राजस्थान में श्री गणेश उदयपुर से ही हुआ था। जब मेवाड़ की धरती उदयपुर में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की 9 नवंबर को विशाल जनसभा हुई थी। अब पीएम नरेंद्र मोदी की मेवाड़ के बाद वागड़ में सभा होने वाली है। यह सभा चुनाव के ठीक तीन दिन पहले होने जा रही है।
बेणेश्वर धाम में होगी सभा
राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) में अब सिर्फ 11 दिन रह गए हैं। ऐसे में दिवाली के बाद सभी प्रत्याशी अपने विधानसभा क्षेत्र में पूरी जान झोंक रहे हैं।