Jaipur: राजस्थान में कांग्रेस की हार हो गई है लेकिन अशोक गहलोत (Rajasthan Election Result 2023) अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। सरदारपुरा से एक बार फिर उन्होंने जीत हासिल की है। गहलोत ने बीजेपी के महेंद्र राठौड़ को 26396 वोटों से हराया है।
ये पीएम मोदी सुशासन की जीत- अर्जुन राम मेघवाल
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान समेत तीनों राज्यों में बीजेपी की जीत को लेकर कहा, "तीन राज्यों में स्पष्ट तौर पर बीजेपी की सरकार बनी है। तेलंगाना में भी हमने बढ़ोतरी की है। हमारे दो स्तंभ विकास और सुशासन और पीएम मोदी के शानदार सुशासन और विकास ने हमें यह विजय दिलाई है।"
मैंने राजस्थान के लिए बदला अपना नियम- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं हमेशा भविष्यवाणियों से दूर रहा... मैंने कभी बड़े वादे या घोषनाएं नहीं की लेकिन इस बार मैंने चुनाव में अपना यह नियम भी तोड़ दिया। मैंने राजस्थान को लेकर यह भविष्यवाणी की थी कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार लौटकर नहीं आएगी..."
अशोक गहलोत ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को (Rajasthan Election Result 2023) अपना इस्तीफा सौंप दिया है. प्रदेश में बीजेपी ने 100 से ज्यादा सीट जीतकर बंपर जीत हासिल की है।
जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया- गजेंद्र सिंह शेखावत
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान में बीजेपी की जीत पर कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि बीजेपी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। अब जब तीन राज्यों के ऐतिहासिक नतीजे आ गए हैं तो जनता ने पीएम मोदी पर अपना भरोसा जताया है।
कांग्रेस की हार पर क्या बोले प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा
कांग्रेस की हार पर राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि जनता ने जो आदेश दिया है हम उसे स्वीकार करते हैं। मैं आशा करता हूं कि हमने जो काम किए हैं बीजेपी उन कामों को जारी रखेगी। हम उनको (भाजपा) मुबारकबाद देते हैं।
देवली उनियारा से विजय सिंह बैंसला हारे
टोंक जिले की देवली उनियारा विधानसभा सीट पर कांग्रेस (Rajasthan Election Result 2023) ने जीत का परचम लहराया है. यहां से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चंद्र मीणा ने बीजेपी के प्रत्याशी विजय सिंह बैंसला को 19952 मतों से हराया है।